बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन हो गया - Breaking News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, July 3, 2020

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन हो गया

saroj khan death news live updates news in hindi, Bollywood Choreographer death news hindi
सरोज खान - फोटो : twitter

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। सरोज खान को शुक्रवार सुबह मलाड के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। सरोज खान को आखिरी विदाई देने के लिए उनके परिवार वाले और कुछ रिश्तेदार ही मौजूद थे। सांस लेने में शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गुरुवार देर रात 1.52 बजे दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी मौत हो गई। कुछ दिन पहले ही उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से लेकर महानायक अमिताभ बच्चन ने सरोज खान को श्रद्धांजलि दी।

आखिरी सांस तक थी कोरियोग्राफर्स की चिंता

अपने जीवन के आखिरी सांस तक सरोज खान को कोरियोग्राफर्स की चिंता थी। यही कारण है कि वह सिने डांसर्स एसोसिएशन (सीडीए) में फूट डालने की चाहत रखने वाले गणेश आचार्य तक से भिड़ गई थीं। सरोज खान ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'लोग सीडीए को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, जो नहीं होना चाहिए। मैं जब 10 बरस की थी, तब इसी एसोसिएशन ने एंट्री दी थी। चंद पैसों के लिए ये लोग पेट पर लात मा रहे हैं।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने दी सरोज खान को श्रद्धांजलि

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने ट्वीट किया कि हिंदी फिल्म जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान जी के निधन की घटना दुःखद है। हिंदी सिनेमा को उनकी कमी हमेशा खलेगी। ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने दी श्रद्धांजलि

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने ट्वीट किया कि "बॉलीवुड जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान जी के निधन का दुखद समाचार अभी-अभी प्राप्त हुआ। मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व परिवार को इस गहरी पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें।"

जब करीना से बोली थीं सरोज खान- ऐ लड़की, कमर हिला

सरोज खान ने कोरियोग्राफी से बहुत सारी बॉलीवुड अभिनेत्रियों का करियर बनाने में मदद की थी। अदाकारा करीना कपूर खान भी इनमें से एक हैं। एक डांस रिएलिटी शो में करीना कपूर ने सरोज खान के साथ अपना एक पुराना किस्सा सुनाया और बताया कि कैसे सरोज खान उन्हें डांस सिखाया करती थीं। 

करीना ने बताया कि एक दिन आधी रात की शूटिंग के समय सरोज खान को करीना के डांस मूव्स पसंद नहीं आ रहे थे, तो वह करीना पर चिल्ला पड़ीं, 'ऐ लड़की, कमर हिला।' करीना ने बताया कि सरोज खान ने आगे डांटते हुए कहा, 'रात के एक बज रहे हैं, क्या कर रही है।'

अभिनेत्री निमृत कौर बोलीं- उनके जैसा अब कोई नहीं होगा

अभिनेत्री निमृत कौर ने लिखा, 'सरोज जी ने मुझे कोरियोग्राफर शब्द से रूबरू करवाया था। उन्होंने बेहतरीन काम से हर उस सितारे को भी अमर कर दिया और हर उस गाने को भी, जिसमें उन्होंने काम किया। उनके परिवार को भगवान शक्ति दे। उनके जैसा अब कोई नहीं होगा।'

करीना कपूर बोलीं- लव यू मास्टर जी...

सरोज खान के निधन से करीना कपूर भी काफी दुखी हैं। उन्होंने सरोज के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, 'मास्टर जी हमेशा मुझे बताती थीं... पैर नहीं चला सकती तो कम से कम चहरा तो चला। डांस को इंजॉय करना, मुस्कुराना और आंखों के जरिए मुस्कुराना... बस यही उन्होंने मुझे सिखाया। उनके जैसा कोई और नहीं हो सकता। हम जैसे ऐक्टर्स, जो उन्हें प्यार करते थे उनके लिए डांस और एक्सप्रेशंस कभी ऐसा नहीं रहेगा। लव यू मास्टर जी... जब तक हम दोबारा साथ में डांस नहीं करते।

50 लोगों को ही जनाजे में शामिल होने की इजाजत

कोरोना वायरस महामारी के चलते सरोज खान के जनाजे में सिर्फ 50 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत थी। पुलिस ने सरोज खान के परिवार को आदेश दिया था कि अंतिम विदाई में 50 से ज्यादा लोग शामिल नहीं होंगे।

कोरियोग्राफी के लिए तीन बार मिला नेशनल अवॉर्ड

सरोज खान ने अपने 40 साल के करियर में सफलता की बुलंदियों को छुआ। सरोज खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गानों को कोरियोग्राफ किया। सरोज खान ने तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीता। सरोज खान ने कोरियोग्राफी में सबसे ज्यादा अवॉर्ड अपने नाम किए थे।

1 comment:

  1. WhatsApp +91 7541908963
    www.qollywood.com

    fb.com/deliverysuccessful

    • أكبر وطويلة الأمد الانتصاب✓

    • أقصى قدر من المتعة وهزات الجماع المكثف✓

    • طفرة في الدافع الجنسي والطاقة✓

    • سلالم تصل القدرة على التحمل والبقاء السلطة✓

    • زيادة الثقة الجنسية✓

    • تجربة حيوية و ذروة الأداء ✓

    أدلى المنزل الأصلي العشبية الايورفيدا كبسولات والنفط
    शीघ्रपतन / स्वप्नदोष / धात / हस्तमैथुन के कारण वीर्य पतला एवं शुक्राणुओं की संख्या कम / लिंग सिकुड़ कर छोटा पतला टेढ़ा / खाया पीया शरीर को न लगना / गैस / एसिडिटी / क़ब्ज़ / अपच इत्यादि

    इन सभी समस्याओं के लिए केवल एक ही कैप्सूल Valegro™ Capsules उपयोग कीजिए।

    36 प्रकार के भस्म एवं 40 प्रकार की जड़ी बूटियों को एकसाथ मिलाकर तैयार किया गया आयुर्वेदिक कैप्सूल
    जिसका मानव शरीर पर कोई भी साईड इफेक्ट नहीं


    • Bigger & Long Lasting Erections✓

    • Maximum Pleasure & Intensified Orgasms✓

    • Surge In Sex Drive & Energy✓

    • Ramps Up Stamina & Staying Power✓

    • Increased Sexual Confidence✓

    • Experience Vitality & Peak Performance✓

    ReplyDelete

Post Top Ad

Responsive Ads Here