सितंबर में मिलेगा भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान, राष्ट्रपति मैक्रों ने खुद पुष्टि की - Breaking News

Breaking

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Friday, August 30, 2019

सितंबर में मिलेगा भारत को पहला राफेल लड़ाकू विमान, राष्ट्रपति मैक्रों ने खुद पुष्टि की

1647

अब दुश्मनों के होश उड़ने वाले हैं, क्योंकि जल्द ही भारत की सैन्य ताकत में बड़ा इजाफा होने वाला है। फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन द्वारा निर्मित राफेल का पहला विमान 20 सितंबर को भारत को मिलने वाला है। पहले लड़ाकू राफेल विमान को रिसीव करने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय वायुसेना के चीफ बीएस धनोआ फ्रांस जाएंगे। रक्षा अधिकारियों ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि प्लान के मुताबिक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में एक बड़े भारतीय सैन्य दल को सितंबर के तीसरे सप्ताह में राफेल विमान को रिसीव करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा फ्रांस भेजा जा रहा है।

भारतीय वायुसेना को सितंबर में मिलेगा पहला राफेल विमान

दरअसल, भारत ने फ्रांस से 36 राफेल विमानों का सौदा किया है, जो अगले साल मई से भारत पहुंचना शुरू हो जाएगा। रक्षा मंत्री सिंह और भारतीय वायुसेना प्रमुख बोर्डो में विमान निर्माण संयंत्र के पास फ्रांसीसी अधिकारियों से पहला विमान प्राप्त करेंगे। अधिकारियों के मुताबिक फ्रांस की कंपनी भारत को जो राफेल विमान देने वाली है, वह फ्रांस की वायुसेना के बेड़े में शामिल लड़ाकू विमान से भी एडवांस है।

x9fbarwnq4t11

भारतीय पायलटों को राफेल की ट्रेनिंग दी जाएगी

भारत के कुछ लड़ाकू पायलट्स को राफेल की ट्रेनिंग दी जा चुकी है। वायुसेना के 24 पायलटों को अलग-अलग बैच में अगले साल मई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। वायुसेना राफेल की स्क्वाड्रन को हरियाणा के अम्बाला और बंगाल के हाशीमारा एयरबेस पर तैनाती करेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Responsive Ads Here